डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी, अरगोड़ा थाने में केस

Updated:
विज्ञापन

डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला : प्रतिकात्मक फोटो

रांची के एक डॉक्टर को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिली है. डॉक्टर की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग खंगाल रही है.

विज्ञापन

रांची: रांची स्थित अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. डॉक्टर की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई से डॉक्टर के मोबाइल पर एक नंबर से लगातार फोन और मिस्ड कॉल आने लगे. पहली कॉल रात करीब 12.45 बजे आयी. इसके बाद उसी रात करीब 42 बार फोन और मिस्ड कॉल किये गये. 31 जुलाई को भी उसी नंबर से करीब 22 कॉल और मिस्ड कॉल आये, जबकि दो अगस्त को करीब 52 बार फोन करने का प्रयास किया गया.

पैतृक जमीन खरीदने की बात कहकर ली जानकारी

शुरुआत में फोन करने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से उनकी पैतृक जमीन खरीदने में रुचि होने की बात कह. इसके बाद वह डॉक्टर और उनके परिवार के साथ जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाने लगा. आरोपी ने डॉक्टर की पत्नी से भी फोन पर बातचीत की और अरगोड़ा के पास स्थित जमीन के संबंध में जानकारी ली.

शिकायत में डॉक्टर ने बताया है कि आरोपी ने सिसई के एक सफाईकर्मी से उनका मोबाइल नंबर लिया था. पुलिस को इस संबंध में भी जानकारी दी गयी है.

ये भी पढ़ें: कार्यस्थल हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले कर्मचारी को ESIC की मदद, 1.13 लाख की एकमुश्त राशि और मासिक पेंशन

दो अगस्त को दी जान से मारने की धमकी

डॉक्टर के अनुसार, दो अगस्त को आरोपी ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि गोली मारने पर ही बात समझ में आयेगी. इसके बाद करीब एक घंटे तक लगातार फोन आते रहे.

डॉक्टर ने पुलिस को कुछ कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है. शिकायत में दो अन्य कॉल की बातचीत रिकॉर्ड होने का भी उल्लेख किया गया है.

कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डॉक्टर का मोबाइल नंबर आरोपी तक कैसे पहुंचा और जमीन से संबंधित जानकारी जुटाने के पीछे उसकी क्या मंशा थी.

डॉ. दुर्गा चरण सिन्हा ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC पर फैसला आज! पुनर्गठन, परीक्षा सुधार समिति और CGL गड़बड़ी की जांच पर कैबिनेट में हो सकती है चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola