देवघर, पाकुड़ और गोड्डा को छोड़ पूरे झारखंड में झूम के बरसा मानसून, जानें अब तक कितनी हुई बारिश

झारखंड में मानसून की बारिश का अपडेट.
Monsoon Rain in Jharkhand: मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो देवघर में अब तक 111.7 मिलीमीटर की तुलना में 92.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है. गोड्डा में 106.9 मिमी की बजाय अब तक 89.5 मिमी ही बारिश हुई है, जो सामान्य से 16 प्रतिशत कम है. पाकुड़ जिले में अब तक 122.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम है.
Monsoon Rain in Jharkhand: झारखंड के 3 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में मानसून झूमकर बरस रहा है. ये तीनों जिले संताल परगना के हैं. बाबा नगरी देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जिले में मानसून की बारिश तो हुई है, लेकिन अन्य जिलों की तरह नहीं. इन तीनों जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. हालांकि, झारखंड में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है.
गोड्डा में सामान्य से 16 प्रतिशत कम हुई है बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो देवघर में अब तक 111.7 मिलीमीटर की तुलना में 92.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है. गोड्डा में 106.9 मिमी की बजाय अब तक 89.5 मिमी ही बारिश हुई है, जो सामान्य से 16 प्रतिशत कम है. पाकुड़ जिले में अब तक 122.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम है.
झारखंड में अब तक 231.2 मिलीमीटर हुई वर्षा
पूरे झारखंड में जून के महीने में 231.2 प्रतिशत बारिश हुई है. हालांकि, मानसून के सीजन में 1 जून से 22 जून के बीच 112.1 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. लेकिन इस बार झारखंड में 106 प्रतिशत अधिक वर्षापात हुआ है. राज्य के 5 जिलों में 100 फीसदी से अधिक बारिश हुई है. 5 जिलों में करीब 200 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश हुई है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लातेहार पर सबसे ज्यादा मेहरबान मानसून
लातेहार जिले में 96.1 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. इस जिले में अब तक मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान रहा है. यहां 381.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 297 प्रतिशत अधिक है. राजधानी रांची में भी 412.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 257 प्रतिशत अधिक है.
किस जिले में सामान्य से कितनी अधिक बारिश
चतरा में सामान्य से 105 प्रतिशत अधिक, गुमला में 111 प्रतिशत, खूंटी में 110 प्रतिशत, लातेहार में 297 प्रतिशत, लोहरदगा में 227 प्रतिशत, पलामू में 202 प्रतिशत, रामगढ़ में 181 प्रतिशत, रांची में 257 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 188 प्रतशत, सिमडेगा में 127 प्रतिशत और पश्चिमी सिंहभूम में 108 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में सक्रिय साइक्लोन और निम्न दबाव, रांची में जोरदार बारिश-वज्रपात, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Good News: झारखंड की 2 कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करेगी कोल इंडिया, लोगों को मिलेंगे रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




