झारखंड में सक्रिय साइक्लोन और निम्न दबाव, रांची में जोरदार बारिश-वज्रपात, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

रांची में आज खूब बरसे बदरा, कल कैसा रहेगा मौसम.

Ranchi Weather Tomorrow: झारखंड की राजधानी रांची में कल कैसा रहेगा मौसम. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 22 जून 2025 को जोरदार बारिश के बाद सोमवार 23 जून को भी रांची के आसमान में बादल छाये रहेंगे. सोमवार को भी एक या दो बार रांची में बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Ranchi Weather Tomorrow: झारखंड में साइक्लोन सक्रिय है. एक निम्न दबाव का भी क्षेत्र बना हुआ है, जिससे राजधानी रांची समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. रांची के मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि मानसून इस वक्त जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, पठानकोट और जम्मू से गुजर रहा है. उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय मानसून अगले 12 घंटे में धीरे-धीरे कमजोर पड़ जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 जून को रांची में होगी बारिश

ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची में कल कैसा रहेगा मौसम. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 22 जून 2025 को जोरदार बारिश के बाद सोमवार 23 जून को भी रांची के आसमान में बादल छाये रहेंगे. सोमवार को भी एक या दो बार रांची में बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

रांची का उच्चतम पारा 29 डिग्री रहने का अनुमान

राजधानी रांची के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को रांची का उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में अब तक 412.2 मिलीमीटर हुई वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में सबसे अधिक 37.2 मिलीमीटर वर्षा दुमका में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.9 डिग्री सेंटीग्रेड पाकुड़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री राजधानी रांची के नामकुम में रिकॉर्ड किया गया. रांची में 412.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 257 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

22 जून को कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से भी महंगा एलपीजी सिलेंडर झारखंड में, जानें आपको आज कितने में मिलेगा रसोई गैस

72 घंटे की बंदी और आर्थिक नाकेबंदी करके आजसू ने किया था शक्ति प्रदर्शन, सरकार की नाक में कर दिया था दम

Good News: झारखंड की 2 कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करेगी कोल इंडिया, लोगों को मिलेंगे रोजगार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola