नशेड़ी बेटे की हिंसा से परिवार दहशत में, मां ने दर्ज करायी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
नशेड़ी बेटे की हिंसा से परिवार दहशत में, मां ने दर्ज करायी शिकायत

नशेड़ी बेटे की हिंसा से परिवार दहशत में, मां ने दर्ज करायी शिकायत

विज्ञापन

गुमला. गुमला में नशे की लत से एक परिवार के टूटने का मामला सामने आया है. करमटोली निवासी इजिलिना टोप्पो ने अपने ही बेटे के खिलाफ थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पिछले पांच से छह वर्षों से नशे का आदी है. वह न केवल खुद नशा करता है, बल्कि नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में भी शामिल रहा है. इस मामले में वह कई बार जेल जा चुका है. करीब एक माह पहले ही वह जेल से छूट कर घर लौटा था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ. आवेदन के अनुसार युवक रोज नशे की हालत में घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है. वह घर का सामान चोरी कर बेच देता है और उससे मिले पैसों से नशा करता है. 18 मई को उसने अपनी मां को धक्का देकर गिरा दिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की. परिजनों का कहना है कि युवक की हरकतें दिन-ब-दिन हिंसक होती जा रही हैं. उन्हें आशंका है कि वह कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. परिवार ने पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola