एलपीजी सिलेंडर विस्फोट : बेंगलुरु में बंगाल के 9 श्रमिक झुलसे, 6 की हालत गंभीर

विस्फोट की सांकेतिक तस्वीर.
Bengaluru LPG Blast: बेंगलुरु के एक गेस्ट हाउस में एलपीजी सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में पश्चिम बंगाल के 9 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Bengaluru LPG Blast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बोम्मासांद्रा इलाके स्थित एक गेस्ट हाउस (पीजी) में बृहस्पतिवार को रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इसमें पश्चिम बंगाल के 9 प्रवासी मजदूर घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते हैं सभी 9 मजदूर
पुलिस के अनुसार, घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के एक पीजी में उस समय हुई, जब ये मजदूर सुबह सोकर उठे थे. ये सभी लोग एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं. पुलिस ने बताया कि जिस समय घटना हुई, पश्चिम बंगाल के ये सभी 9 मजदूर कमरे में मौजूद थे.
6 लोग 60 प्रतिशत से अधिक झुलसे : पुलिस
पुलिस के अनुसार, घायलों में से 6 लोग 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गये हैं. सभी का यहां चंदापुरा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये श्रमिक पश्चिम बंगाल में कहां के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










