रीना गुप्ता दहेज हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, पति और ननद को 10-10 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में 13 साल पुराने दहेज हत्या मामले में अदालत ने रीना गुप्ता के पति और ननद को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

गुमला: गुमला शहर में करीब 13 वर्षों तक चले रीना गुप्ता दहेज हत्या मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-1-सह-विशेष न्यायाधीश (महिला, एससी/एसटी एवं बाल अपराध) की अदालत ने फैसला सुनाया. अदालत ने मामले में पति अमित कुमार गुप्ता और ननद सुमन गुप्ता को दहेज हत्या का दोषी मानते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व जुर्माना की सजा सुनायी. यह मामला वर्ष 2013 का है.

विज्ञापन

गुमला शहर की रीना गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके भाई गौतम कुमार ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी. शिकायत में पति, सास, ननद समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया गया था. आरोप था कि विवाह के बाद लगातार पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी और मांग पूरी नहीं होने पर रीना की हत्या कर दी गयी थी.

पुलिस अनुसंधान के दौरान नामजद पांच आरोपियों में से सुमित गुप्ता और संजय गुप्ता के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें निर्दोष माना गया. वहीं मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी मालती देवी (अमित गुप्ता की मां) का निधन हो गया, जिस कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई समाप्त हो गयी.

इसके बाद अदालत में पति अमित कुमार गुप्ता और ननद सुमन गुप्ता के खिलाफ सुनवाई जारी रही. लंबी न्यायिक प्रक्रिया, गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए मंगलवार को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व जुर्माना की सजा सुनायी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola