खेत जाने के रास्ते में सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचते ही किसान को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

विज्ञापन

झारखंड के घाघरा में खेत जा रहे किसान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के रुकी गांव में सांप के काटने से किसान राजेश उरांव (46) की मौत हो गयी. राजेश घर से अपने खेत की ओर जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आनन-फानन में अस्पताल ले गये परिजन

सांप के डंसने के बाद राजेश को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया. लेकिन अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना पूर्व उप प्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा को दी गयी. सूचना मिलते ही श्री लोहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली.

खेत में धान की फसल देखने जा रहा था राजेश

परिजनों ने बताया कि राजेश खेत में धान की खेती को देखने के लिए घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था. वह घर से खेत भी नहीं पहुंच सका था. इसी दौरान सांप ने उसके पैर में काट लिया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

अचानक मौत से परिवार में मचा कोहराम

अचानक सांप के काटने से राजेश के निधन के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी शोक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola