गुमला: बरसात बाद बनेगी चेटर बस्ती की सड़क, नप बोर्ड से मिली स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

गुमला की चेटर बस्ती में वर्षों पुरानी जर्जर सड़क के निर्माण को नगर परिषद बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। बरसात के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, लोगों को मिलेगी राहत।

विज्ञापन

गुमला: शहर की घनी आबादी वाली चेटर बस्ती की वर्षों पुरानी सड़क की समस्या का समाधान अब जल्द होने की उम्मीद है. नगर परिषद बोर्ड ने सड़क निर्माण को स्वीकृति दे दी है. नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने बताया कि बरसात बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 जुलाई को प्रभात खबर ने चेटर बस्ती की जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. सड़क की बदहाल स्थिति और इससे स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को समाचार के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखा गया था.

खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सड़क निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी. बुधवार को नप परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी स्वयं चेटर बस्ती पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया.

जर्जर सड़क पर वाहन से गुजरते हुए उन्होंने सड़क की बदहाली पर चिंता जतायी तथा स्थानीय लोगों से बातचीत की. स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी. खराब सड़क के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि बोर्ड की बैठक में सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है. बरसात के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि लंबे समय से चेटर बस्ती के लोग जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं. अब बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola