संत मोनिका को आदर्श मानें महिलाएं, इन पांच गुणों को जीवन में उतारने की दी सीख
वेदी के समीप पुरोहित | Prabhat Khabar Network
जरमाना पारिश में संत मोनिका का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. फादर जिब्रानियुस किंडो ने माताओं को संत मोनिका के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.
जारी. प्रखंड के जरमाना पारिश में संत मोनिका का पर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया. सर्वप्रथम पल्ली में प्रात:कालीन मिस्सा अनुष्ठान किया गया. मिस्सा अनुष्ठान के मुख्य अधिष्ठाता चैनपुर भिखारिएट के डीन फादर जिब्रानियुस किंडो एवं सहयोगी फादर निरंजन एक्का, फादर लौरेंस टोप्पो व फादर नवीन किंडो ने मिस्सा अनुष्ठान कराया.
आपके शहर में
संत मोनिका के जीवन से सीख लेने की अपील
मौके पर डीन फादर जिब्रानियुस किंडो ने कहा कि संत मोनिका महान माताओं में से एक थीं. उन्होंने कहा कि माताओं को पांच आदर्श गुण यथा धीरज, दया, ममता, सेवा व त्याग को आत्मसात करने की जरूरत है. तभी महिलाएं सफल माता बन सकती हैं. जीवन में कुछ करने के लिए संत मोनिका की जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है.
परिवार को सहेजने में माता की अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि महिलाएं संत मोनिका को अपना आदर्श मानते हुए उनके मार्ग पर चलें. उन्होंने कहा कि माता ही परिवार को सही तरह से सहेज कर रख सकती है. फादर जिब्रानियुस ने लोगों को शराब से भी दूर रहने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें: किताबों से आगे है शिक्षा... शिक्षक दिवस पर छात्रों को दिया सफलता का बड़ा मंत्र
महिलाओं ने प्रस्तुत किए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम
वहीं मौके पर विभिन्न गांवों की महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी. रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संत मोनिका पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
ये भी पढ़ें: तीन साल से शत-प्रतिशत रिजल्ट, शिक्षक दिवस पर खोरा स्कूल के 37 विद्यार्थियों को सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए