गुमला में जैविक उद्यान से लौट रही मां-बेटी बाइक से गिरीं, दोनों गंभीर

विज्ञापन

दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर

गुमला के चेरंबा मोड़ के पास बाइक से गिरने के कारण मां और उसकी तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों के सिर में आई है गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती.

विज्ञापन

गुमला. जैविक उद्यान पार्क में घूमने के बाद घर लौट रही एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसा बाइपास रोड स्थित चेरंबा मोड़ के पास हुआ. दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक के असंतुलित होने से हुई घटना

जानकारी के अनुसार सिसई थाना क्षेत्र के लुलवा पाहनटोली निवासी मारवाड़ी खड़िया अपनी पत्नी मेरी केरकेट्टा और तीन वर्षीय बेटी कीर्ति कुमारी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे. चेरंबा मोड़ के समीप अचानक मेरी केरकेट्टा बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयीं. उस वक्त उनकी गोद में तीन वर्षीय बेटी कीर्ति भी थी.

मां के साथ सड़क पर गिरी बच्ची

अचानक हुए हादसे में मां के साथ बच्ची भी सड़क पर गिर पड़ी. दुर्घटना में मेरी केरकेट्टा और तीन वर्षीय कीर्ति कुमारी के सिर में गंभीर चोट आयी. हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए ले जाने की जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola