तीन साल से शत-प्रतिशत रिजल्ट, शिक्षक दिवस पर खोरा स्कूल के 37 विद्यार्थियों को सम्मान

विज्ञापन

मंच पर अतिथि व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

गुमला के राजकीय उच्च विद्यालय खोरा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में सफल 37 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गुमला. राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोरा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक सह चीफ ऑफिसर एनसीसी मनमोहन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खोरा पंचायत की मुखिया लालो कुमारी लकड़ा ने किया. कार्यक्रम में केओ कॉलेज गुमला के बीएड के प्रशिक्षु शिक्षक को विदाई दिया गया. साथ ही इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले विद्यालय के 37 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी. मौके पर मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी. विशिष्ट अतिथि लालो कुमारी लकड़ा ने कहा कि जिस तरह से विद्यालय लगातार तीन वर्षों से शत प्रतिशत रजिल्ट देते आ रहा है.

उसे बरकरर रखने की जरूरत है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेशमा कुमारी ने अच्छे से भी अच्छा करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक प्रेम प्रकाश ओहदार एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक शिक्षिका नेहा गुंजन गिद्ध ने किया.

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकैलाश सिंह, मोहम्मद एहसान, बसंती खेस, रीता कुजूर, स्नेहलता तिग्गा, बिंदू कुमारी, शिलानंद तिर्की, ज्योति बाला मिंज, अनिता चिंता पन्ना, पुष्पा कुमारी, प्रियंका प्रसाद, बेला बागे, अमिता खेस, सदनी कुमारी, सबिता तिर्की, आशा कुमारी, सीमा कुजूर, गीता देवी, ब्रजकिशोर सिंह, समीर कुजूर, देवंती देवी, रंथी देवी, बाबूलाल साहू, ओमकार नाथ सिंह, रीमा कुमारी, अजित उरांव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं काफी संख्या में अभिभावक शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola