नियमित बैठक कर मासिक प्रतिवेदन जमा करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 6:14 PM
नियमित बैठक कर मासिक प्रतिवेदन जमा करेंएलडीजीए- 1 बैठक में उपस्थित लोग. लोहरदगा. नव बिहान जिला साक्षरता समिति के कार्यालय में साक्षरता समिति के जिला सचिव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों की बैठक हुई. बैठक में सभी लोक शिक्षा केंद्रों, मॉडल लोक शिक्षा केंद्रों व साक्षरता केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने, प्रखंड […]
नियमित बैठक कर मासिक प्रतिवेदन जमा करेंएलडीजीए- 1 बैठक में उपस्थित लोग. लोहरदगा. नव बिहान जिला साक्षरता समिति के कार्यालय में साक्षरता समिति के जिला सचिव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों की बैठक हुई. बैठक में सभी लोक शिक्षा केंद्रों, मॉडल लोक शिक्षा केंद्रों व साक्षरता केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने, प्रखंड व पंचायत स्तर पर स्थित साक्षरता कार्यालय का सही रख-रखाव व नियमित केंद्र खोलने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अपने-अपने प्रखंडों में प्रेरकों व स्वयंसेवकों के साथ नियमित बैठक कर मासिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय में जमा करें. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव, कार्यक्रम समन्वयक अनुज कुमार उरांव, बीपीएम समीद अंसारी, अखिलेश मिश्रा, मुकेश साहू, सूरज उरांव, शिवराम भगत, जीतराम उरांव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










