ओएलएक्स में बिक्री के लिए डाले गये मोबाइल को ठग लेकर भागा, सीसीटीवी में कैद हुआ ठगी

ओएलएक्स में बिक्री के लिए डाले गये मोबाइल को ठग लेकर भागा, सीसीटीवी में कैद हुआ ठगी
प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर में मोबाइल ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है. जलील कुरैशी के पुत्र काशिफ कुरैशी ने अपना फोन ओएलएक्स पर डाला था. कुछ दिनों बाद एक व्यक्ति ने उसे फोन कर मोबाइल खरीदने की बात कही और सभेकर होटल बुलाया. होटल पहुंचने पर उस व्यक्ति ने मोबाइल का बिल और डब्बा काउंटर में रखवाया और काशिफ को चौथे फ्लोर पर ले गया. वहां उसने कॉफी मंगायी और मोबाइल चेक करने के बहाने बाहर चला गया. इसके बाद वह व्यक्ति गायब हो गया. जब काशिफ ने काउंटर पर जाकर देखा तो मोबाइल का बिल और डब्बा भी गायब था. उसने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना का वीडियो लिया और थाना पहुंचा. लेकिन थाना में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी का सनाह दर्ज किया गया. काशिफ ने बताया कि उसने मोबाइल 85 हजार रुपये में खरीदा था और 70 हजार रुपये में बेचने के लिए डाला था, लेकिन ठगी का शिकार हो गया. उसने थाना प्रभारी से ठग को पकड़ने और मोबाइल वापस दिलाने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










