'मुझे जम्मू जाना है, पिता ने मना किया तो 7 साल के बेटे ने किया गड़ासे से हमला , गोंडा की घटना से हर कोई हैरान

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI)

सांकेतिक तस्वीर (AI)

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल के एक बच्चे ने अपने पिता पर धारदार गड़ासे से हमला कर दिया. पिता के मना करने पर नाराज बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां देहात कोतवाली क्षेत्र के बेसिया चैन गांव में 7 साल के एक बच्चे ने अपने ही पिता पर धारदार गड़ासे से हमला कर दिया. हमले में 45 वर्षीय बिशन लाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर और चेहरे पर कई वार किए गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है.

पिता के मना करने पर गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बिशन लाल का बेटा देवराज अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाहता था. उसकी चाची जम्मू में रहती हैं. बताया गया कि चाचा ने बच्चे से कहा था कि पहले अपने पापा से पूछ लो, अगर वे अनुमति देंगे तो साथ चल सकते हो. जब देवराज ने अपने पिता से जम्मू जाने की बात कही तो उन्होंने साफ मना कर दिया. बताया जा रहा है कि बच्चे ने कई बार जाने की जिद की, लेकिन पिता ने उसे डांटते हुए मना कर दिया. इसी बात को लेकर बच्चा नाराज हो गया.

पिता के सोते ही किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के मुताबिक, पिता के मना करने के बाद बिशन लाल घर के बाहर पेड़ के नीचे जाकर आराम करने लगे. बताया जा रहा है कि वह पैर से दिव्यांग भी हैं. दोपहर करीब 12 बजे जब देवराज को लगा कि उसके पिता गहरी नींद में हैं, तब वह घर के अंदर गया और वहां रखा गड़ासा उठा लाया. इसके बाद उसने सो रहे पिता पर एक के बाद एक कई वार कर दिए. बताया जा रहा है कि उसने सिर और चेहरे पर 7 से 10 बार हमला किया, जिससे बिशन लाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े.

ग्रामीणों ने पहुंचाई अस्पताल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल बिशन लाल चौहान को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. इस हैरान कर देने वाली वारदात के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है. लोग यह सोचकर भी हैरान हैं कि महज 7 साल का बच्चा इतनी बड़ी वारदात कैसे कर बैठा. वहीं पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है.

Also Read: कुर्सी गई, लेकिन नहीं झुके CM, जानिए इंदिरा गांधी के दौर में यूपी की सबसे चर्चित सियासी कहानी


विज्ञापन
Lucky Kumari

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola