लखनऊ में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने होटल में तीन दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 17 जुलाई को लापता हुई थी किशोरी

Updated:
विज्ञापन
गैंगरेप केस में 5 आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप केस में 5 आरोपी गिरफ्तार

UP News: लखनऊ से 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि किशोरी को तीन दिनों तक होटल में बंधक बनाकर रखा गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि किशोरी को अगवा कर होटल में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और 70 वर्षीय बुजुर्ग ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.

17 जुलाई को लापता हुई थी किशोरी

मोहानलालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 17 जुलाई को घर से लापता हो गई थी. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 24 जुलाई को पीड़िता की भाभी ने थाने में गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे.

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

परिजनों ने जब किशोरी का पता लगाया और उसे आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया, तब उसने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी.

होटल में तीन दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्गेश और खुशबू के चंगुल से निकलने के बाद आरोपी राबिया और उसका पति विनोद रावत किशोरी को बाइक से पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए. वहां राबिया ने अपने परिचित 70 वर्षीय द्वारिका रैदास को बुलाया. आरोप है कि द्वारिका ने होटल के कमरे में किशोरी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया, जबकि अन्य आरोपी उसकी निगरानी करते रहे और वारदात में सहयोग करते रहे.

पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक के निर्देशन में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने किसान पथ के पास पूरनपुर गांव में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास, दुर्गेश, खुशबू, विनोद रावत और राबिया को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

डीसीपी साउथ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह वारदात सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है. पुलिस के अनुसार, किशोरी का अपहरण कर उसे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया और बाद में मुख्य आरोपी के हवाले कर दिया गया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास और दुर्गेश रावत के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

Input: Ravi Ranjan Kumar

Also Read: UP में AI से होगी इनकम टैक्स रिटर्न की जांच, सेकंडों में पकड़ी जाएंगी गलतियां


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola