शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की पहली जीत : बंधु तिर्की

Updated:
विज्ञापन

बंधु तिर्की व रोहित उरांव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर भाजपा को घेरा. उन्होंने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

विज्ञापन

देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. गुमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी बंधु तिर्की ने कहा कि छात्रों के आंदोलन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूती दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है तथा महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों में आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्तियां की जा रही हैं. उनके अनुसार, पेपर लीक की लगातार घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छात्रों की आवाज लगातार उठाते रहे हैं.

निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बंधु तिर्की ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही छात्राओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर आंदोलन कर रही छात्राओं पर कार्रवाई की जाती है. उन्होंने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की.

झारखंड में जेपीएससी और कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े विवादों का उल्लेख करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भर्ती व्यवस्था की समस्याओं की शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई थी. साथ ही भाजपा से रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक विवादों के बजाय युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए. प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष साहेब वसीम, मनीष कुमार हिंदुस्तान, डॉ. चंद्रकिशोर केरकेट्टा, जय सिंह, अभिषेक सोरेंग, रूपेश कुमार सन्नी और शहजाद खान मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola