FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने दामोदर कसेरा, गुमला में चेंबर ने किया जोरदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन

दामोदर कसेरा का स्वागत करते गुमला चेंबर के सदस्य| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने दामोदर कसेरा का गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भव्य स्वागत किया. व्यापारियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया.

विज्ञापन

गुमलाः फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफजेसीसीआई) के चुनाव में दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर दामोदर कुमार कसेरा की जीत के बाद गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से महावीर चौक पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया. चेंबर पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए जीत पर बधाई दी.

विज्ञापन

दो बार गुमला चेंबर के अध्यक्ष रह चुके हैं कसेरा

चैंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि दामोदर कसेरा गुमला चेंबर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने व्यापारियों और चेंबर के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए. व्यापार जगत की समस्याओं और चेंबर की कार्यप्रणाली की उन्हें गहरी समझ है. उनके अनुभव का लाभ अब पूरे दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के व्यापारियों को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, MBBS-BDS-BHMS में 287 छात्रों को मिली सीट

चार जिलों के व्यापारियों के समर्थन से मिली जीत

चेंबर सचिव प्रणय कुमार ने कहा कि गुमला, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा के व्यापारियों के समर्थन से दामोदर कसेरा को यह जीत मिली है. उन्होंने कहा कि यह पूरे दक्षिण छोटानागपुर के व्यापारिक समाज के लिए गौरव की बात है. उनके निर्वाचन से क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को एफजेसीसीआई के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूती मिलेगी.

चेंबर के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू, दिनेश अग्रवाल, मोहम्मद सब्बू, हिमांशु केसरी, अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, अनिकेत कुमार, प्रतीक अग्रवाल, अजय कुमार, नीरज गुप्ता, राजेश गुप्ता और मीडिया प्रभारी मनीष केशरी सहित चैंबर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- कागज पर बिजली पहुंची, जमीन पर नहीं ! पोल और डीपी के बाद भी 3 साल से अंधेरे में सुसकरिया टोला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola