विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय समर कैंप संपन्न
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:26 PM
विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय समर कैंप संपन्न
गुमला. जिला विज्ञान केंद्र गुमला में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन गुरुवार को हुआ. इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद एवं बीपीओ दिलदार सिंह, क्यूरेटर अंकिता, बिपाशा आदि उपस्थित रहे. समापन समारोह में बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. इस तीन दिवसीय समर कैंप के दौरान बच्चों को विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया. कैंप में प्रतिभागियों ने इंडस्ट्री जोन का भ्रमण कर थ्रीडी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, लाइन फॉलोइंग रोबोट एवं इमेज प्रिंटिंग रोबोट जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को नजदीक से देखा और समझा तथा साइंस हब का भ्रमण कर विज्ञान के विभिन्न मॉडल एवं प्रदर्शों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसे नवाचारी एवं अनुभवात्मक कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है. समर कैंप में अभिषेक, अभिनव, वेदांश, रिधिमा, युगराज, आयुषी, रिमझिम, जसप्रीत, तरनजोत, एंजेल, सूर्यांशु सहित अन्य बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










