डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डुमरी

गुमला ज़िले के डुमरी थाना क्षेत्र के ग्राम इरावल में अंधविश्वास के कारण हुई सुकंती देवी की हत्या का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया. थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि पूछताछ के आधार पर गांव के अनूप कुजूर पर संदेह हुआ. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए अपने भतीजे अभिषेक कुजूर की संलिप्तता भी उजागर की. जांच में सामने आया कि अनूप कुजूर के पिता की वर्ष 2020 में तथा भाई अमृत कुजूर की सात जून 2026 को मृत्यु हो गयी थी. आरोपी को संदेह था कि इन मौतों के पीछे सुकंती देवी द्वारा कथित डायन-बिसाही जिम्मेदार है. इसी अंधविश्वास के चलते उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी. योजना के तहत दोनों आरोपी सात जून को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बहाने सुकंती देवी को घर से बुलाकर गांव के अंधेरे बगीचे में ले गए. वहां आम के पेड़ के पास लोहे की जंजीर से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने गुप्त सूचना, वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले का खुलासा किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola