मारपीट व बेटे को गायब करने का केस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2015 6:15 PM

विज्ञापन

मारपीट व बेटे को गायब करने का केस गुमला. सदर थाना के खरका गांव निवासी फगुवा साहू ने प्रदीप उरांव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस किया है. फगुवा ने कहा है कि प्रदीप ने घर में घुस कर मारपीट की है. वहीं उसके बेटे बबलू साहू को भी गायब कर […]

विज्ञापन

मारपीट व बेटे को गायब करने का केस गुमला. सदर थाना के खरका गांव निवासी फगुवा साहू ने प्रदीप उरांव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस किया है. फगुवा ने कहा है कि प्रदीप ने घर में घुस कर मारपीट की है. वहीं उसके बेटे बबलू साहू को भी गायब कर दिया है. 21 फरवरी 2015 से बबलू लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. फगुवा ने कहा कि मेरा बेटा बबलू टोटो स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता है. उसी स्कूल में प्रदीप की बहन भी पढ़ती है. बबलू व उक्त लड़की में प्रेम प्रसंग हो गया. मामला सामने आया तो दोनों भाग गये. लेकिन कुछ दिन के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद मामला शांत हो गया. लेकिन बीते दिनों प्रदीप उसके घर आया और मारपीट किया. उसने धमकी दी है कि जैसे बबलू को गायब किया है. उसी प्रकार पूरे परिवार को गायब कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola