खुलेआम बिक रही अंगरेजी शराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2015 8:27 PM
खुलेआम बिक रही अंगरेजी शराब जलडेगा़ प्रखंड मुख्यालय के अलावा प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी खुलेआम अंगरेजी शराब की बिक्री हो रही है. जानकारी के मुताबिक जलडेगा में शराब की लाइसेंसी दुकान नहीं है. सूत्रों के अनुसार लचड़ागढ़ स्थित शराब दुकान से लोग बोलेराे के अलावा अन्य गाड़ियों में शराब जलडेगा लाते हैं. प्रखंड […]
खुलेआम बिक रही अंगरेजी शराब जलडेगा़ प्रखंड मुख्यालय के अलावा प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी खुलेआम अंगरेजी शराब की बिक्री हो रही है. जानकारी के मुताबिक जलडेगा में शराब की लाइसेंसी दुकान नहीं है. सूत्रों के अनुसार लचड़ागढ़ स्थित शराब दुकान से लोग बोलेराे के अलावा अन्य गाड़ियों में शराब जलडेगा लाते हैं. प्रखंड के जलडेगा, कोनमेरला, कोलोमडेगा, गांगुटोली, महावीर चौक, बाजार बस्ती, पीयोसोकरा, लोंबोई के विभिन्न होटलों सहित किरान दुकान, स्टुडियो, मोबाइल दुकानों में भी अंगरेजी शराब की बिक्री हो रही है. खुलेआम बिक रही शराब से लोगों को परेशानी हो रही है. सूत्रों की माने तो अंगरेजी शराब विक्रेताओं द्वारा ही इस प्रकार के कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है. इसमें उत्पाद विभाग मौन है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाते हुए इस धंधा में शामिल लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










