एसके बागे हॉकी टूमर्नामेंट का सिलवर जुबली समारोह 27 से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2015 7:39 PM

विज्ञापन

एसके बागे हॉकी टूमर्नामेंट का सिलवर जुबली समारोह 27 से कोलेबिरा़ कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत संत जेबियर उच्च विद्यालय बरवाडीह में 27 अक्तूबर 2015 से आयोजित होने वाले एसके बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट इस वर्ष अपना सिलवर जुबली मनाने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ सन 1991 में कोलेबिरा के तत्कालीन विधायक थियोदर किडो एवं […]

विज्ञापन

एसके बागे हॉकी टूमर्नामेंट का सिलवर जुबली समारोह 27 से कोलेबिरा़ कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत संत जेबियर उच्च विद्यालय बरवाडीह में 27 अक्तूबर 2015 से आयोजित होने वाले एसके बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट इस वर्ष अपना सिलवर जुबली मनाने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ सन 1991 में कोलेबिरा के तत्कालीन विधायक थियोदर किडो एवं बिजय कुल्लु ने किया था. इसकी शुरूआत ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को हॉकी में अपना राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने के उद्देश्य से किया गया था. विगत 24 वर्षों में इस महिला हॉकी टूर्नामेंट ने अपनी पहचान झारखंड राज्य ही नहीं अन्य राज्यों के साथ साथ पूरे देश में बनायी है. इसी टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी मसीरा सुरीन, एडलीन केरकेट्टा, कांति बा, सुमराय टेटे, अश्रिता लकड़ा, अंसुता लकड़ा, सुनीता किंडो ने अपनी पहचान बनायी. टूर्नामेंट में विगत 24 वर्षों से सत्यनारायण प्रसाद सचिव, फादर आनंद एरगट अध्यक्ष, प्राचार्य एसके बागे महाविद्यालय कोलेबिरा उपाध्यक्ष, थियोदर किडो मुख्य सरंक्षक, सिलबिया बागे संस्थापक सरंक्षक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं. इनके अलावे विधायक एनोस एक्का, दीप शिखा कुमारी एवं पल्ली पुरोहित बरवाडीह सरंक्षक तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टीन केरकेट्टा तकनिकी विशेषज्ञ के रूप मे सहयोग प्रदान कर रहे हैं. प्रायोजक के रूप मे विगत 24 वर्षों से यूबीआइ कोलेबिरा शाखा अपनी भूमिका निभा रही है. टूर्नामेंट में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2015 निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola