आज मांग पूरी नहीं, तो कल तालाबंदी करेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2015 6:52 PM

विज्ञापन

आज मांग पूरी नहीं, तो कल तालाबंदी करेंगे गुमला. झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला संघर्ष समिति गुमला के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष 2211 के स्वास्थ्य कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन 15वें दिन बुधवार को भी जारी रहा. कर्मियों के इस आंदोलन का आइएमए एवं झासा के सचिव डॉ बीके महतो, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ […]

विज्ञापन

आज मांग पूरी नहीं, तो कल तालाबंदी करेंगे गुमला. झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला संघर्ष समिति गुमला के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष 2211 के स्वास्थ्य कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन 15वें दिन बुधवार को भी जारी रहा. कर्मियों के इस आंदोलन का आइएमए एवं झासा के सचिव डॉ बीके महतो, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ केके मिश्रा, सहित अनुबंध पारा मेडिकल व एनआरएचएम अनुबंध संघ, अनुबंध एमपीडब्ल्यू संघ ने भी समर्थन दिया है. वक्ताओं ने कहा कि गत आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसके बाद भी विभाग और सरकार मौन है. आठ अक्तूबर तक वेतन सहित हमारी अन्य मांग पूरी नहीं होने पर नौ अक्तूबर को सिविल सर्जन कार्यालय का तालाबंदी किया जायेगा. इस अवसर पर अशोक लाल, शिवचरण साहू, अनिल प्रसाद, डी राम, विनोद कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद, आनंद राम महतो, रंजना सिन्हा, बालमति देवी, पार्वती देवी, कुसुम कुमारी, जसिंता कुमारी, चंदकिरण देवी, दयावंती कुजूर, किरण कुमारी, पदमिनी कुमारी, जुलिता खलखो, चोन्हाती एक्का, बरदानी खलखो, फुजलेंसिया केरकेट्टा, शंकरमुनी मिंज, ज्योति किंडो, बालमति देवी, अमरनाथ प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता, रणजीत कुमार, स्कोलस्टिका, सारिका बाड़ा, बुजेंद्र बागे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola