पंचायत वाच : पीने का पानी नहीं, बिजली भी गुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2015 6:43 PM
पंचायत वाच : पीने का पानी नहीं, बिजली भी गुल हाल : चपका पंचायत का7 गुम 26 में अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र, खा गये पैसा7 गुम 27 में नाली नहीं, सड़क पर बहता है पानी7 गुम 28 में ढोंगरा ट्रांसफारमर के सहारे बिजली7 गुम 29 में खराब पड़ा चापानल, ध्यान नहीं7 गुम 30 में लीलावती देवी, […]
पंचायत वाच : पीने का पानी नहीं, बिजली भी गुल हाल : चपका पंचायत का7 गुम 26 में अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र, खा गये पैसा7 गुम 27 में नाली नहीं, सड़क पर बहता है पानी7 गुम 28 में ढोंगरा ट्रांसफारमर के सहारे बिजली7 गुम 29 में खराब पड़ा चापानल, ध्यान नहीं7 गुम 30 में लीलावती देवी, मुखिया7 गुम 31 में पपुआ देवी, दूसरे नंबर पर थी7 गुम 32 में बसंत भगत, ग्रामीण7 गुम 33 में महेश्वर साहू, ग्रामीणप्रतिनिधि, घाघरा(गुमला)घाघरा प्रखंड में चपका पंचायत पड़ता है. यह मुख्य सड़क के किनारे बसा है. फिर भी इस पंचायत में समस्या है. आबादी 6566 है. इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पानी, बिजली व नाली की है. पीने के पानी के लिए यहां हर समय हाहाकार मची रहती है. नाली नहीं बनी है. घर का पानी सड़क पर बहता है. बिजली नहीं है. लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. टांगरटोली गांव में ढोंगरा वाला ट्रांसफारमर लगा है, लेकिन यह खराब हो गया. जिसे अभी तक बदला नहीं गया है. लोगों का कहना है कि 31 साल बाद जब वर्ष 2010 को पंचायत चुनाव हुआ था, तो विकास की उम्मीद थी. लेकिन जो भी जनप्रतिनिधि बने. कोई विकास नहीं कर सके. हां सभी अपना-अपना विकास जरूर कर लिये. पंचायत भवन बना, आंगनबाड़ी अधूरापंचायत भवन बन गया है. वहां काम भी हो रहा है. लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र अभी तक अधूरा है. बताया जा रहा है कि जो एजेंसी काम करा रही थी, वह जनप्रतिनिधियों से मिल कर पूरा पैसा डकार गया. इस कारण काम अधूरा रह गया. पूरे भवन में अब झाड़ी उग आया है. कब पूरा होगा. इसका जवाब किसी के पास नहीं है.ग्रामीणों ने कहा : ठगे गये हमगांव के बसंत भगत ने कहा कि पंचायत चुनाव हुआ, लेकिन हम ठगे गये. विकास के नाम पर वोट दिया. पर विकास नहीं हुआ. एक साल से ट्रांसफारमर खराब है. पर अभी तक नहीं बना है. महेश्वर साहू ने कहा कि गांव की सड़के कच्ची है. कहीं पीसीसी नहीं है. नाली नहीं है. पानी जमा हो जाता है. इससे बीमारी पैदा हो रही है.दूसरे नंबर पर पपुआ, नाराजबीते चुनाव में पपुआ देवी दूसरे नंबर पर थी. वह वर्तमान मुखिया के कार्यो से नाराज है. उन्होंने कहा कि पांच साल में कहां विकास हुआ है. पूरे पंचायत में एक भी काम नजर नहीं आ रहा है. घर से निकलते हैं तो सामने सड़क पर पानी बहता है. कई विकास के काम अधूरे हैं.पंचायत का विकास हुआ हैमुखिया लीलावती देवी ने कहा कि मैंने अपने स्तर से पंचायत के सभी गांवों का विकास करने का पूरा प्रयास की हूं. जो फंड व अधिकार मिला है. पूरी ईमानदारी से पंचायत में खर्च किया है. जनता की हर जरूरतों पर मैं खड़ी रही हूं. ग्रामसभा में पारित योजना पर प्राथमिकता के आधार पर काम हुआ है.पंचायत एक नजर मेंप्रखंड : घाघरापंचायत : चपकाआबादी : 6566आरक्षित : अन्यआरक्षण : एसटीसीट : मुखिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










