:::: शौचालय का फोटो वेबसाइट में करें अपलोड : एसइ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2015 8:07 PM
14 गुम 30 में कार्यक्रम में अतिथिगुमला. जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प में मंगलवार को एक दिनी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में एसइ झारी उरांव ने बताया कि जिले में निर्मित शौचालय गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी होना चाहिए. उसे भारत सरकार को जीपीएस के माध्यम से मोबाइल के द्वारा ही डाउन लोड कर वेबसाइट पर अपलोड […]
14 गुम 30 में कार्यक्रम में अतिथिगुमला. जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प में मंगलवार को एक दिनी प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में एसइ झारी उरांव ने बताया कि जिले में निर्मित शौचालय गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी होना चाहिए. उसे भारत सरकार को जीपीएस के माध्यम से मोबाइल के द्वारा ही डाउन लोड कर वेबसाइट पर अपलोड करना है. अब जिला में हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी भारत को भेजना है. एसइ ने कहा कि वर्ष 2014 व 15 तक जितना भी शौचालय बना है. सभी को वेबसाइट पर भेजें. यह कार्य 31 जुलाई तक प्रशिक्षणार्थी करा सकते हैं. इसके बाद न्यू निर्मित शौचालय को भेजेंगे. जिला परिषद अध्यक्ष सतवंती देवी ने कहा कि जिले में निर्माण होने वाले शौचालय गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. एवं उपयोगी होना चाहिए. साथ ही विभागीय पदाधिकारी का दैनिक भ्रमण एवं ग्रामीण बैठक सहभागी होने से जागरूकता आयेगी. मौके पर राम उरांव, रतन खान, पंकज, मनोज कुंवर, राहुल कुमार, निखील कुमार, निशित कुमार, रूपधारी साहू, सीमा कुजूर, सुबोध साव, वीरेंद्र कुमार, संतोषी कुमारी, देवदत्त साहू, विनय साहू, महंती तिर्की सहित कई प्रशिक्षणार्थी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










