सहायक शिक्षक पर जानलेवा हमला, खेतों से भागकर बचायी जान

सहायक शिक्षक पर जानलेवा हमला, खेतों से भागकर बचायी जान
गुमला .गुमला जिले के दर थाना क्षेत्र के कोयंजारा गढ़टोली निवासी 42 वर्षीय सहायक शिक्षक बुधेश्वर गोप पर गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे जानलेवा हमला हुआ. जानकारी के अनुसार, वह अपने घर के निर्माण कार्य का जायजा लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान दरसरना पोखरा के समीप पहले से घात लगाये बैठे दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया. घायल शिक्षक ने आरोप लगाया है कि शुभम और आकाश लोहे की रॉड एवं चापड़ लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ वार किया. अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने करीब दो किलोमीटर तक खेत-खलिहानों की ओर भागकर किसी तरह वहां से निकलने में सफलता पायी. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले में उन्होंने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










