बिशुनपुर के मैदान में छाया फुटबॉल का जुनून, कई टीमों ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

बिशुनपुर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जय जवान जय किसान की टीम ने ब्लैक ब्रदर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड में आयोजित दो अलग-अलग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ. हाकाजांग मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तत्वावधान में स्व डॉक्टर इजी लाइवस्टा उदयवीर टोप्पो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बालक वर्ग में छोटा लोरो टोटो की टीम प्रथम, तेलरा ब्रदर्स गारु द्वितीय व एसटी बनारी की टीम तृतीय स्थान पर रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालिका वर्ग में पीएम श्री उवि नरमा ने प्रथम, कुजूर सिस्टर्स लातेहार ने द्वितीय तथा जय सरना लुरकुडिया देवीडीह चटकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव, शिक्षक सुखदेव उरांव, पंसस सुनीता देवी, मुखिया कालेश्वर उरांव, मुखिया बसनु उरांव, मुखिया सुशील मुंडा, समाजसेवी प्रीति देवी आदि ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया.

वहीं यूथ क्लब बिशुनपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जूनियर वर्ग में चिल्ड्रेन एकेडमी घाघरा ने जय सरना लुरकुडिया देवीडीह को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता. सीनियर वर्ग के फाइनल में जय जवान जय किसान की टीम ने ब्लैक ब्रदर्स को 2-0 से पराजित कर विजेता बना.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola