शहीदों की कुर्बानी को किया सलाम, अलबर्ट एक्का के बेटे-पत्नी को मिला सम्मान
कार्यक्रम में अधिकारी व प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
जारी प्रखंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से तिरंगा फहराया गया. बीडीओ रविकांत शर्मा ने शहीदों को याद कर युवाओं को नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी.
जारी (गुमला). देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संस्थाओं में आन, बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे प्रखंड में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने ध्वजारोहण किया.
थाना से स्कूल तक शान से लहराया तिरंगा
थाना परिसर में थानेदार सन्नि कुमार, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी में बीडीओ रविकांत शर्मा, जारी पंचायत सचिवालय में मुखिया फुलमाईत देवी, आईटीआई में भिंसेंट एक्का, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय जारी में जिप सदस्य दिलीप बड़ाईक व राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीच कोदा में बीआरपी निर्भय कुमार ने ध्वजारोहण किया.
शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे-पत्नी को किया सम्मानित
वहीं स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी में आयोजित किया गया. बीडीओ, जिप सदस्य, प्रखंड प्रमुख व मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से परमवीर अलबर्ट एक्का के पुत्र भिंसेंट एक्का व पत्नी रजनी एक्का को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. बीडीओ ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों ने अपना सर्वस्व त्यागकर हमें आजादी दिलायी. हमें उनके सपनों का भारत बनाना है. उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी नशा से दूर रहकर मन लगाकर पढ़ाई करें. अनुशासित रहें और देश सेवा के लिए तैयार रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










