डुमरी में स्वतंत्रता दिवस का अनोखा जश्न, 60 महिला टीमों ने एक साथ किया सामूहिक नृत्य

विज्ञापन

अलग-अलग समूहों में महिलाओं ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम| Prabhat Khabar Network

डुमरी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

डुमरी (गुमला). आकांक्षी प्रखंड डुमरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद प्रखंड स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, प्रमुख जीवंती एक्का व थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं पुरूष वर्ग के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेलटोली व नवाडीह के बीच खेला गया.

जिसमें बेलटोली की टीम विजयी रही, जबकि विद्यालय स्तर पर बालक वर्ग में आरसी बालक मध्य विद्यालय नवाडीह व बालिका वर्ग में जनता उच्च विद्यालय नवाडीह की टीम विजयी रही. मौके पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य भी आयोजित किया गया. जिसमें करीब 60 महिला टीमों ने हिस्सा लेकर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुती दी.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola