फाइनल में श्रीनगर को हराकर पतराटोली ने जीता खिताब, खेल मैदान में दिखा जबरदस्त रोमांच

विज्ञापन

विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पतराटोली ने श्रीनगर को हराकर शानदार जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

जारी (गुमला). स्वतंत्रता दिवस को लेकर जरमना पारिश मैदान में आयोजित जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्रीनगर बनाम पतराटोली के बीच खेला गया. जिसमें पतराटोली की टीम विजयी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिप सदस्य दिलीप बड़ाईक ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया. मौके पर श्री बड़ाईक ने कहा कि खेल से अनुशासन और भाईचारा बढ़ता है. खेल से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है. आप सब खिलाड़ी अच्छा खेल प्रदर्शन कर नाम रोशन करें.

पल्ली पुरोहित फादर निरंजन एक्का ने कहा कि खेल हमें एकता का परिचय देता है. धर्म और जाति से ऊपर उठकर मैदान मे एक साथ खेलते हैं. मौके पर निर्भय कुमार सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola