गुमला में छात्रों और JLKM कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, CM हेमंत सोरेन का पुतला फूंका; जानिए क्या हैं मांगें

विज्ञापन

उग्र छात्र नारेबाजी करते हुए | Prabhat Khabar Network

गुमला के टावर चौक पर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं और छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जताया विरोध.

विज्ञापन

गुमला. शहर के टावर चौक के समीप रविवार को छात्रों व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा कि राज्य के युवा रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं. सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए. जेएलकेएम अध्यक्ष अनूप फ्रांसिस टोप्पो ने कहा कि युवाओं के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा. उन्होंने सरकार से छात्रों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की.

वहीं छात्र नेता नेल्सन भगत ने कहा कि छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कहा कि शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है. कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola