बाइक-स्कूटी की भीषण टक्कर, स्कूटी में लगी आग; युवक की मौके पर मौत, दो घायल

विज्ञापन

हादसे का नजारा | Prabhat Khabar Network

गुमला के कामडारा में भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जलकर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुमला. गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के बरटोली के समीप कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर रविवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद स्कूटी में आग लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान रायकेरा टोलंगाटोली निवासी रोहित तोपनो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गाड़ा गांव निवासी विनित बरला (20), पिता बासिल बरला और अविनाश उरांव (20) पिता रमेश उरांव, बाइक से कामडारा मिशन मैदान में खेल देखने आये थे. इसके बाद दोनों बाइक से तुरबूल चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से रोहित तोपनो स्कूटी संख्या जेएच 01 एफएन 1037 से मिशन मैदान की ओर जा रहा था. बरटोली के समीप दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद स्कूटी में अचानक आग लग गयी. बताया गया कि रोहित हेलमेट पहने हुए था. लेकिन टक्कर के बाद वह रेलिंग से टकराकर स्कूटी समेत पानी भरे खेत में जा गिरा. उसका शरीर कीचड़ में धंस गया और स्कूटी के नीचे दब गया. इसी दौरान आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

हादसे में बाइक सवार विनित बरला और अविनाश उरांव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खेत से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी.घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola