पुराने विवाद में हुई थी बसंत की हत्या, आरोपी को भेजा गया जेल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Jun 2026 10:27 PM
पुराने विवाद में हुई थी बसंत की हत्या, आरोपी को भेजा गया जेल
जारी. थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर निवासी बसंत तिर्की हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी श्रीनगर निवासी किशोर केरकेट्टा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी शनि कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में किशोर केरकेट्टा ने स्वीकार किया कि उसका मृतक बसंत तिर्की से पुराना विवाद था. घटना के दिन नशे की हालत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इसी दौरान किशोर ने पास पड़े पत्थर से बसंत तिर्की के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से बसंत तिर्की की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










