डायन-बिसाही में हत्या के बाद डालसा ने पीड़ित परिवार की मदद की

Updated:
विज्ञापन
डायन-बिसाही में हत्या के बाद डालसा ने पीड़ित परिवार की मदद की

डायन-बिसाही में हत्या के बाद डालसा ने पीड़ित परिवार की मदद की

विज्ञापन

गुमला. गुमला प्रखंड के मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत कोटेंगसेरा गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध की हत्या की घटना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने त्वरित पहल करते हुए पीड़ित परिवार तक राहत और कानूनी सहायता पहुंचायी. अखबार में घटना प्रकाशित होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की गयी. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के आदेश पर डीएलएसए के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने तत्काल पीएलवी को घटनास्थल भेजकर विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया. पीएलवी टीम ने गांव पहुंचकर मृतक की पत्नी से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्र कर सचिव को अवगत कराया. इसके बाद सचिव स्वयं गुमला थाना पहुंचे और वहां मौजूद मृतक की पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. इसके बाद वे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और तत्काल राहत स्वरूप 20 हजार रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा. साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से परिवार को तत्काल 50 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया. मौके पर बीडीओ गुमला अशोक चोपड़ा, अंचल अधिकारी हरीश कुमार, रायडीह के अंचल अधिकारी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, प्रकाश कुमार पांडेय, पीएलवी राजेश सिंह, प्रेम कुमार शाह, अंजनी देवी, प्रेम साहू, शिवदयाल साहू, उपमुखिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola