राज्यस्तरीय कबड्डी में गोड्डा जिले की टीम बनी उपविजेता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 6:53 PM

विज्ञापन

प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट पद्धति के आधार पर खेले गये. गोड्डा की टीम ने गुमला, लातेहार, चतरा जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी.

विज्ञापन

स्कूली खेल कबड्डी स्पर्धा के अंडर-14 बालिका वर्ग में मारी बाजी प्रतिनिधि, गोड्डा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेल कबड्डी स्पर्धा के अंडर-14 बालिका आयु वर्ग में गोड्डा जिले की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट पद्धति के आधार पर खेले गये. गोड्डा की टीम ने गुमला, लातेहार, चतरा जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी. गोड्डा की टीम फाइनल में गढ़वा की टीम से 22-28 से कड़े संघर्षपूर्ण मैच में हार गयी. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तसरिया, सुंदरपहाड़ी की छात्रा एंजिला टुडू को बेस्ट डिफेडेंडर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है. खिलाड़ियों को राज्य परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola