श्रावणी मेले में कांवरियों को बड़ी सौगात, गोड्डा-जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 09 Jul 2025 11:52 PM

विज्ञापन

पहले से एक ट्रेन का रोजाना हो रहा हैं परिचालन

विज्ञापन

श्रावणी मेला को देखते हुए गोड्डा के श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आयी है. 11 जुलाई से 9 अगस्त तक विशेष रूप से गोड्डा-जसीडीह के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (संख्या 03149/03150) का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक दिन एक फेरे के रूप में होगा. रेल प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन जसीडीह से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा और पोड़ैयाहाट होते हुए शाम 2:50 बजे गोड्डा पहुंचेगी. इसके बाद गोड्डा से यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे वापसी यात्रा पर रवाना होगी और वही मार्ग होते हुए शाम 5:05 बजे जसीडीह पहुंचेगी. हर वर्ष गोड्डा, बांका और भागलपुर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जलार्पण के लिए जाते हैं. इस मेमू स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से उनके आवागमन में सुविधा होगी. साथ ही, सावन के इस महीने में स्थानीय व्यापारियों को भी आवागमन सरल होने से लाभ मिलेगा. फिलहाल गोड्डा से देवघर के लिए दो नियमित ट्रेनें चल रही हैं, जो दोपहर 1:15 बजे की पैसेंजर स्पेशल, शाम 5:00 बजे की इंटरसिटी एक्सप्रेस है. ऐसे में यह मेमू स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए तीसरा और सुलभ विकल्प बनकर सामने आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola