Giridih News :डीटीओ ने चलाया रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Nov 2025 10:18 PM
Giridih News :जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार व मोटर यान निरीक्षक गौरीशंकर कुमार रवि ने गुरुवार को चौथे दिन संयुक्त रूप से गिरिडीह-देवघर एनएच 114ए नवसारी टोल प्लाजा बेंगाबाद के पास रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान चलाया.
अभियान के दौरान हिट एंड रन व गुड सेमेरिटन योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया. चालकों को बताया गया कि वाहन को उनकी गति सीमा के अंदर ही चलायें. नियंत्रित गति सीमा से बाहर वाहन चलाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है. सड़क पर रेसिंग भी वर्जित है. पकड़े जाने पर पहले अपराध के लिए पांच हजार या तीन महीने के कारावास या दोनों से दंडित किया जायेगा. साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें. इस दौरान योजना से संबंधित पंपलेट भी बांटे गये. अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजिद हसन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










