Giridh nesws :कांड निष्पादन में लापरवाही पर तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridh nesws :एसपी डॉ बिमल कुमार ने अपराध नियंत्रण बैठक के दौरान जमुआ, सरिया और तीसरी थाना प्रभारी को शो-कॉज जारी किया है. तीनों पर कांड निष्पादन में लापरवाही बरतने का आरोप है.

विज्ञापन

एसपी ने बैठक में लंबित कांडों और जनशिकायतों की समीक्षा की. इस दौरान तीनों थानों में कांडों का ढंग से निष्पादन नहीं पाया गया. जांच में देरी और पीड़ितों की अनदेखी की शिकायतें मिलीं.

संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्रवाई

समीक्षा के दौरान एसपी ने नाराजगी जताते हुए तीनों थाना प्रभारियों जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, तिसरी थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर और सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह से कार्य में लापरवाही के कारण शो-कॉज जारी कर दिया है. नोटिस का जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि कांड निष्पादन और पीड़ितों को न्याय देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया गया.

पीड़ितों की समस्याओं पर अगंभीरता

एसपी डॉ बिमल कुमार ने जिले के सभी थानों में लंबित मामलों और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान जमुआ, सरिया और तिसरी थाने की कार्यशैली में गंभीर कमियां पायी गयीं. तीनों थानों में दर्ज मामलों का ढंग से समय पर निपटारा नहीं किया जा रहा था. आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया बेहद सुस्त पायी गयी. पुलिस मुख्यालय को शिकायतें मिली थीं कि इन थानों में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था.पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित हो : बैठक के माध्यम से एसपी ने जिले के अन्य सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि थानों में जितने भी पुराने और लंबित मामले हैं, उनका शीघ्र से शीघ्र निपटारा किया जाये. साथ ही जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली पर आम जनता का भरोसा मजबूत हो सके.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola