अच्छी बारिश की कामना को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन, किसानों ने की खुशहाली की प्रार्थना
कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु
खोरीमहुआ के बजरंगबली मंदिर में अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली के लिए 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग.
खोरीमहुआ. घोड़थंबा क्षेत्र के चंदन पहाड़ी स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में अच्छी और पर्याप्त बारिश तथा किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया. गुरुवार की सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ अखंड कीर्तन शुक्रवार की दोपहर संपन्न हुआ.
इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. आसपास के गांवों से श्रद्धालु और किसान बारी-बारी से कार्यक्रम में शामिल होते रहे. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान बजरंगबली का स्मरण करते हुए क्षेत्र में समय पर पर्याप्त बारिश होने और किसानों की फसल अच्छी होने की कामना की.
हवन-पूजन के बाद हुई महाआरती
अखंड कीर्तन के समापन पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया. इसके बाद महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों किसानों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया.
ये भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल
आयोजक मथुरा यादव, विनोद यादव और मनोज यादव ने बताया कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आसपास के गांवों के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
मौके पर डॉ सुजीत कुमार, श्रीकांत यादव, समरूप विश्वास, सुधीर स्वर्णकार, लवकुश कुमार, संजय कुमार, अनिल विश्वकर्मा, राधे यादव, बासदेव यादव, विजय मोदी समेत कई ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए