प्रेम-प्रसंग में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
जमुआ में प्रेम-प्रसंग के मामले में ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की. युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जमुआ. जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की.
लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे. देर रात ग्रामीणों ने युवक को युवती से मिलते हुए देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया.
ये भी पढ़ें: आर्मी में भर्ती का सपना नहीं हुआ पूरा, मुर्गा पालन ने रवि को बनाया आत्मनिर्भर; सालाना 7-8 लाख की कमाई
युवती की मां के आवेदन पर प्राथमिकी
मामले में युवती की मां के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार, जमुआ थाना कांड संख्या 265 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
युवती की मेडिकल जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट समेत जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
जमुआ थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है. युवती की मेडिकल जांच करायी जा रही है. रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए