​जमुआ में सुनसान मैदान से मिला तीन-चार दिन पुराना शव, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुआ के लताकी गांव में एक सुनसान मैदान से शव बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

जमुआ. जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव के पास शुक्रवार को सुनसान मैदान से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है. शव की स्थिति खराब होने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुछ ग्रामीण लताकी गांव के पास सुनसान मैदान की ओर गये थे. इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई. पास जाकर देखने पर वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी.

चित्र परीचय लताकी गांव एक सुनसान में मैदान क्षत विक्षिप्त शव देखने उमड़ी भीड़  | Prabhat Khabar Network
शव देखने के लिए पहुंचे लोग

सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए मौत करीब तीन से चार दिन पहले होने की आशंका है.

पहचान के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क

मृतक की पहचान के लिए पुलिस थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आसपास के इलाके से कोई व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लापता तो नहीं है. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से भी मृतक की पहचान में सहयोग करने की अपील की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: गांडेय में पलाश के जंगल में अधेड़ महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

इधर, झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया श्यामदेव, जीप सदस्य संजय हाजरा और स्थानीय मुखिया अमेला देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से लोगों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola