गांडेय में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की छापेमारी, मशीन समेत लकड़ियां जब्त

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गांडेय में वन विभाग ने छापेमारी कर दो अवैध आरा मिलों को ध्वस्त किया. भारी मात्रा में लकड़ी और मशीनें जब्त की गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

गांडेय. डीएफओ के निर्देश पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने गांडेय प्रखंड के लखनपुर और फुलची गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई की. वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के नेतृत्व में टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी कर आरा मिल के उपकरण और लकड़ियां जब्त कीं.

विज्ञापन
छापेमारी करती वन विभाग की टीम,लकड़ी जब्त कर ले जाती टीम | Prabhat Khabar Network
लकड़ी जब्त कर ले जाती टीम

जेसीबी से उखाड़ी गयी आरा मशीन

छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से आरा मशीन को उखाड़ दिया. टीम ने आरा मशीन, डीजल मशीन, चिरान पत्ती, चिरान मशीन समेत कटहल, आम और अन्य पेड़ों की लकड़ियां जब्त कीं. कार्रवाई के बाद जब्त सभी सामान और लकड़ियों को वन विभाग के कार्यालय लाया गया.

छापेमारी करती वन विभाग की टीम,लकड़ी जब्त कर ले जाती टीम | Prabhat Khabar Network
लकड़ी जब्त कर ले जाती टीम

कई वनकर्मी रहे मौजूद

छापेमारी अभियान में वनपाल रोहित कुमार पंडित, वनरक्षी रंजन शर्मा, दाऊद आलम, शमशेर अंसारी, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी, बबिता कुमारी, विनोद कुमार और छोटू दास समेत वन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे. वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola