बगोदर के घाघरा गांव में लूट, हथियार का भय दिखाकर परिवार को बनाया बंधक; लाखों की लूट

Updated:
विज्ञापन

लूट के बाद घर में बिखरा सामान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर के घाघरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर गृह स्वामी को बंधक बनाकर लाखों की लूट की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात चार अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर गृहस्वामी समेत परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों के चेहरे मास्क से ढके हुए थे और परिजनों के अनुसार सभी के पास हथियार थे.

विज्ञापन
फोटो : लूट के बाद बिखरा सामान  फोटो घर के बाहर भीड़ की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
घर के बाहर भीड़ की तस्वीर

जानकारी के अनुसार, अपराधी पहले गृहस्वामी त्रिभुवन भुइया के घर में दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को एक-एक कर उठाया और हथियार का भय दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया. परिजनों के मुताबिक अपराधियों ने गमछे से परिवार के सदस्यों के हाथ बांध दिये थे. इसके बाद घर में रखे नगद और आभूषण लेकर फरार हो गये.

1.20 लाख रुपये नकद और करीब दो लाख के आभूषण ले जाने का आरोप

गृहस्वामी के पुत्र बसंत भुइया ने बताया कि अपराधियों के पास रिवॉल्वर जैसे हथियार थे. हथियार का भय दिखाकर घर में रखे कमेटी के करीब 1.20 लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये के आभूषण लूट लिये गये.

फोटो : लूट के बाद बिखरा सामान  फोटो घर के बाहर भीड़ की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

घटना के बाद गृहस्वामी ने इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि को दी. मुखिया प्रतिनिधि ने बगोदर पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घाघरा गांव के भुइया टोला पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह के चिलगा में जमीन धंसने और ब्लास्टिंग से दहशत, घरों में गिर रहे पत्थर

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार अपराधियों की संख्या चार थी. सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. परिवार के सदस्यों को बांधकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola