गिरिडीह के चिलगा में जमीन धंसने और ब्लास्टिंग से दहशत, घरों में गिर रहे पत्थर

Updated:
विज्ञापन

घर में पड़ी दरार को दिखाता युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के कबरीबाद माइंस के पास जमीन धंसने और ब्लास्टिंग से ग्रामीण डरे हुए हैं. घरों में दरारें पड़ने और पत्थर गिरने से लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह. सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी स्थित कबरीबाद माइंस के समीप चिलगा टोला के ग्रामीण इन दिनों जमीन धंसने और ब्लास्टिंग को लेकर दहशत में हैं. ग्रामीणों के अनुसार, पथ निर्माण विभाग की सड़क के समीप अक्सर जमीन धंसने की घटनाएं होती हैं. यहां हर वर्ष गोफ बनने की बात भी ग्रामीणों ने कही है. वहीं, ब्लास्टिंग के कारण कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ने की शिकायत है.

विज्ञापन

ग्रामीण टिंकू यादव ने कहा कि जमीन धंसने की घटनाओं के कारण हमेशा बड़ी दुर्घटना का डर बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि खनन क्षेत्र के आसपास सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

ब्लास्टिंग के दौरान घर में गिरा पत्थर

टिंकू यादव ने बताया कि दो दिन पहले ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर का एक टुकड़ा उनके घर में आ गिरा. हालांकि, घटना में किसी को चोट नहीं लगी. मनोज यादव ने भी ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर घर पर गिरने की बात कही.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में करोड़ों के फर्जीवाड़े की जांच तेज, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को रिमांड पर लेकर पूछताछ

अजीत कुमार यादव ने कहा कि गांव में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं, सूरज यादव ने प्रबंधन से ब्लास्टिंग के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

ब्लास्टिंग से पहले बजाया जाता है सायरन : प्रबंधन

इस संबंध में कबरीबाद के ब्लास्टिंग इंचार्ज संजीव कुमार ने कहा कि ब्लास्टिंग से पहले सायरन बजाया जाता है. सड़क के पास सुरक्षा गार्ड तैनात किये जाते हैं और इलाके में गश्त भी करायी जाती है.

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बारिश के कारण एक-दो पत्थर गांव की ओर छिटक गये थे. उनके अनुसार, ब्लास्टिंग नियमानुसार और पूरी सावधानी के साथ की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola