गिरिडीह में करोड़ों के फर्जीवाड़े की जांच तेज, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को रिमांड पर लेकर पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की गिरफ्तारी की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में करोड़ों के फर्जीवाड़े के आरोपी राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. मामले में पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

गिरिडीह. करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में जेल भेजे गये राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा को पचंबा थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिनों तक रिमांड पर लिया है. गुरुवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पचंबा थाना पहुंची, जहां मामले से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ शुरू की गयी.

विज्ञापन
फाइल फोटो
फाइल फोटो

पुलिस संगठन के माध्यम से किये गये लेन-देन, लाभुकों से जुड़ी जानकारी और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

ईएमआई पर वाहन और घर दिलाने का दिया जाता था झांसा

बताया जाता है कि राधास्वामी संगठन के माध्यम से लोगों को वाहन, घर समेत अन्य सामान ईएमआई पर दिलाने का झांसा देकर उनसे राशि ली जाती थी. आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों से पैसे लेने के बाद संगठन का कार्यालय अचानक बंद कर दिया गया और संचालक फरार हो गये.

इसके बाद जिन लाभुकों ने ईएमआई के लिए राशि जमा की थी, उनके खातों से संबंधित भुगतान की प्रक्रिया भी बंद हो गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद लाभुकों ने पचंबा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी.

गिरफ्तारी के बाद भेजा गया था जेल

शिकायत के आधार पर पचंबा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश सिन्हा को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. अब मामले की आगे की जांच के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है.

ये भी पढ़ें: भेलवाघाटी नरसंहार: 11 सितंबर 2005 की वह खूनी रात, 21 साल बाद भी नहीं भूला पाया गांव; जानें पूरी कहानी

अन्य आरोपियों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही पुलिस

रिमांड के दौरान पुलिस संगठन के कामकाज, लाभुकों से ली गयी राशि, फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा राशि का लेन-देन किस तरह किया गया.

हालांकि, रिमांड पर लिये गये मुकेश सिन्हा से पूछताछ के संबंध में पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola