सरिया में सड़क पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
सांकेतिक फोटो
सरिया के शास्त्री गली में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया.
सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित शास्त्री गली, चंद्रमारणी में बुधवार देर शाम सड़क पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, अजगर का वजन करीब 20 किलोग्राम था. स्ट्रीट लाइट की रोशनी में सड़क पर रेंगते अजगर पर लोगों की नजर पड़ी.
विशाल अजगर को देखने के लिए कुछ ही देर में दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बोरी में रखा और बाद में सोनासोत नदी के पास घने जंगल में छोड़ दिया. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
लोगों ने दिखायी सूझबूझ
स्थानीय लोगों ने बताया कि रिहायशी इलाके में अजगर मिलने के बाद पहले लोगों में डर का माहौल था. हालांकि, कुछ लोगों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. रेस्क्यू के बाद उसे आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया.
अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने में रंजीत प्रसाद, सूरज मंडल, शुभम कुमार, पवन कुमार और अभिषेक मंडल समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
वन्यजीवों की रक्षा की अपील
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सांप और अन्य वन्यजीव पर्यावरण तथा पारिस्थितिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं. सांप खेतों में चूहों और कई प्रकार के कीटों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे फसलों को भी लाभ होता है.
ये भी पढ़ें: धनवार को बाबूलाल मरांडी की बड़ी सौगात, 17.47 करोड़ की सड़क-पुल योजनाओं को मिली मंजूरी
उन्होंने कहा कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के बजाय उनकी सुरक्षा के लिए लोगों को आगे आना चाहिए. यदि किसी रिहायशी इलाके में सांप या कोई जंगली जानवर दिखाई दे, तो उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देनी चाहिए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए