गांडेय में पूजास्थल और सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, ग्रामीण बोले- सड़क पर उतरेंगे

Updated:
विज्ञापन

विरोध करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गांडेय के भातूपुर में संथाल समाज के पूजा स्थल और गैर मजरुआ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग.

विज्ञापन

गांडेय. जामजोरी पंचायत अंतर्गत भातूपुर गांव में संथाल समाज के पूजास्थल और उसके आसपास की गैरमजरुआ जमीन की कथित तौर पर फर्जी कागजात के जरिए खरीद-बिक्री के प्रयास का मामला सामने आया है. इसके बाद ग्रामीण गोलबंद हो गये हैं. ग्रामीणों ने भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भातूपुर गांव में संथाल समाज का पारंपरिक पूजास्थल है. इसके समीप गैरमजरुआ जमीन है, जिसका इस्तेमाल खेल मैदान और मेला स्थल के रूप में किया जाता है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से भू-माफियाओं के संपर्क में आकर उक्त जमीन की खरीद-बिक्री का प्रयास किया जा रहा है.

बैठक कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक कर संथाल समाज के पूजास्थल और गैरमजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री के प्रयास पर आपत्ति जतायी. ग्रामीणों ने कहा कि पूजास्थल और सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

ये भी पढ़ें: गांडेय में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की छापेमारी, मशीन समेत लकड़ियां जब्त

सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सोरेन, उदय महादेव मरांडी, बबलू सोरेन, शिवचंद सोरेन, तारापद हेंब्रम, कोलेश सोरेन, विनोद मरांडी, राखी मरांडी, मुकेश सोरेन, मनोज सोरेन, बाबूजान सोरेन और चांद सोरेन ने कहा कि यदि पूजास्थल या सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री का प्रयास किया गया, तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी से मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर जमीन की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मामले की जांच कर जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगायी जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola