-प्रेक्षक ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Feb 2026 10:47 PM

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. शुक्रवार को चुनाव प्रेक्षक मो शब्बीर अहमद ने सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराना और प्रत्याशियों की शंकाओं को दूर करना था. बैठक के दौरान प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रत्याशियों को हिदायत दी गयी कि बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के कोई भी रैली या जुलूस नहीं निकालें. ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा और संबंधित प्रत्याशी पर कार्रवाई की जायेगी.

गुलाबी या सफेद रंग का नहीं होगा डमी मत पत्र

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बांटे जाने वाले डमी मत पत्रों को लेकर सख्त निर्देश दिये गये. प्रेक्षक ने कहा कि डमी मत पत्र का रंग गुलाबी या सफेद नहीं होना चाहिए, ताकि मतदान के दिन असली मत पत्रों को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम पैदा ना हो. बैठक में प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को भी साझा किया, जिस पर प्रेक्षक ने उचित मार्गदर्शन दिया. प्रेक्षक ने सभी उम्मीदवारों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें. इसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola