Giridih News : बिरसा मुंडा सामाजिक चेतना व जन अधिकारों के प्रतीक थे : डीसी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 2:20 AM

विज्ञापन

Giridih News : पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा को गिरिडीह ने किया नमन

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और जन अधिकारों के प्रतीक थे.

धरती आबा के संघर्ष में संदेश :

पुण्यतिथि के मौके पर डीसी के अलावा एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी वैभव कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधानों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान डीसी श्री यादव ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा. उन्होंने आदिवासी समाज सहित वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. एसपी डॉ कुमार ने कहा कि अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का संदेश आज भी समाज को दिशा प्रदान करता है.

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई आज भी प्रासंगिक :

डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा. इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola