अभिषेक बनर्जी पर बीजेपी नेता ने लगाया ‘हत्या की साजिश’ का आरोप, पढ़ें 2018 के हमले की इनसाइड स्टोरी
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 10 Jun 2026 6:06 PM
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी.
BJP Leader Accuses Abhishek Banerjee Attempted Assassination: टीएमसी में जारी उथल-पुथल के बीच बीजेपी नेता ने अभिषेक बनर्जी पर वर्ष 2018 में उन पर हुए जानलेवा हमले और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता के आरोप से बंगाल की राजनीति गरमा गयी है.
खास बातें
BJP Leader Accuses Abhishek Banerjee Attempted Assassination: पश्चिम बंगाल के दूसरे सबसे बड़े नेता रहे अभिषेक बनर्जी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने उनकी ‘हत्या की साजिश’ रचने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी के भतीजे पर ‘सुपारी देकर हत्या कराने के प्रयास’ का सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाया है. बीजेपी नेता ने इसके लिए वर्ष 2018 में उन पर हुए जानलेवा हमले की कड़ियों और पुलिस फाइलों का हवाला दिया है, जिसने बंगाल से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भारी भूचाल ला दिया है.
2018 में पंचायत चुनाव के दौरान हुआ था हमला
बीजेपी के वरिष्ठ रणनीतिकार ने डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर सीधा वार किया है. उन्होंने याद दिलाया कि 2018 के पंचायत चुनाव के दौरान जब वे दक्षिण 24 परगना और मेदिनीपुर के जिलों में टीएमसी के सिंडिकेट राज के खिलाफ अभियान चला रहे थे, तब उन पर सुनियोजित जानलेवा हमला हुआ था. उनकी गाड़ी को घेरकर लोहे की रॉड और हथियारों से लैस गुंडों ने हमला किया था. हमले में वह बाल-बाल बच गये थे.
हमलावरों को पुलिस और सत्ता का मिला संरक्षण
बीजेपी नेता का आरोप है कि उस वक्त डायमंड हार्बर के सांसद और टीएमसी यूथ विंग के तत्कालीन अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के इशारे पर ही स्थानीय प्रशासन ने मुख्य हमलावरों को न केवल बचाया, बल्कि मामले की एफआईआर (FIR) को भी पूरी तरह से दबा दिया था.
इसे भी पढ़ें : समन छोड़ दिल्ली भागे अभिषेक बनर्जी, ममता के आवास पहुंची सीआईडी, ‘साइन-गेट’ में बुरे फंसे टीएमसी के नंबर-2 नेता
BJP Leader Accuses Abhishek Banerjee Attempted Assassination: चक्रव्यूह में फंसे दिख रहे टीएमसी के नंबर-2 नेता
यह नया आरोप ऐसे समय पर सामने आया है, जब टीएमसी के नंबर-2 नेता पहले से ही राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं. विधायकों के जाली हस्ताक्षर कर नेता प्रतिपक्ष का पद हथियाने के प्रयास में सीआईडी उनसे पूछताछ करना चाहती है. लेकिन वे बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली चले गये. अब इस नये आरोपों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शूटरों का बांग्लादेशी कनेक्शन और राजनीतिक प्रतिशोध
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद इस मामले को आतंकवाद और सीमा पार के अपराधियों से जोड़कर देखा जा रहा है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि 2018 के इस हत्या के प्रयास के मामले में पीड़ित पक्ष अब नये सिरे से अदालत का दरवाजा खटखटा रहा है. यदि कोर्ट के निर्देश पर इस मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत पूरक चार्जशीट दाखिल होती है, तो दिल्ली में शरण लिये बैठे अभिषेक बनर्जी के लिए गिरफ्तारी से बचना मुश्किल हो जायेगा. टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इन आरोपों को मनगढ़ंत और राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा बताया है.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की बढ़ी मुश्किलें, 2 PAN कार्ड, 2 पिता और 2 देशों की नागरिकता?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










